फोटो : फाइल फोटो
कोटा , 07 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कोटा में शनिवार रात को एक 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस दौरान नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे। वहीं रेस्टोरेंट का स्टाफ भी मौजूद था। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
हादसा तलवंडी इलाके में ओपेरा अस्पताल रोड पर शनिवार की रात 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के नीचे नॉनवेज रेस्टोरेंट संचालित हो रहा था। इमारत ढहने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 7 लोगों को मलबे से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।
सूचना के बाद मौके पर सिटी एसपी, एडीएम सिटी और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और कुछ रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग थे।
ब्लास्ट की आवाज:-
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे के ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी।
इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment