फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सिरोही नदी से माकडी फाटक तक बनने वाली सड़क को लेकर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है । नीमकाथाना में इण्डस्ट्रियल एरिया सिरोही नदी में लोगो ने आरोप लगाया है कि जिनकी राजनितिक पहुँच है । उनकी तरफ जगह कम ली जा रही है । वही गरीब किसानों की तरफ से पूरी जगह ली जा रही है ।
सिरोही नदी निवासी प्रेम प्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन की तरह से दक्षिण दिशा में मार्किंग की गई जगह को नही लिया गया । वही उत्तर दिशा में पूरी जगह ली गई है । उन्होंने बताया कि नियमानुसार सड़क के सेंटर से दोनों तरफ 12.5 मीटर पर मार्किंग की गई थी । लेकिन अब सड़क निर्माण के लिए राजनितिक प्रभाव वाले वाले लोगों की पूरी जगह नही ली गई ।
रोड जाम करने की चेतावनी :-
यादव ने चेतवानी देते हुए कहा कि अगर उनके साथ न्याय नही किया गया तो जेसीबी से सड़क को उखडवा देंगे । वही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नीमकाथाना दौरे के दौरान सड़क जाम कर चक्का जाम करने का कार्य करेंगे ।
दाणी निमली निवासी महावीर प्रसाद यादव ने बताया कि राजनितिक दबाव की वजह से दोनों तरफ से बराबर जगह नही ली जा रही है । उत्तर दिशा से तो जगह ले ली गई लेकिन दक्षिन दिशा में पूरी जगह नही ली गई है । उन्होंने कहा कि जो अमीर है उनको राहत दी जा रही है । लेकिन गरीबो के साथ अन्याय किया जा रहा है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment