फोटो : फाइल फोटो
चूरू, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बच्ची आग से झुलस गई। यह घटना रविवार सुबह घर में चूल्हे पर पानी गर्म करते समय आग भभकने से हुई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया । फ़िलहाल बच्ची को बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
हादसे में बच्ची कविता की गर्दन, हाथ, पैर और पेट झुलस गए। परिजन उसे निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायल बालिका का प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
बच्ची के परिजनों ने बताया कि कविता घर में जल रहे चूल्हे के पास बैठी थी। तभी उसने लकड़ी पर लगाई जाने वाली पॉलिश को जलती हुई लकड़ी पर डाल दिया, जिससे आग भभक गई और वह झुलस गई।
इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने इस घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भी दे दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment