एसोसिएशन ऑफ गौरव सैनानियों की समिति की बैठक : नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कैप्टन केसर देव बने अध्यक्ष, बजरंगी यादव और कबुल सिंह तंवर संरक्षक नियुक्त

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी के हनुमान गढ़ी परिसर में रविवार को एसोसिएशन ऑफ गौरव सैनानियों की समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कैप्टन केसर देव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

हवलदार विनोद यादव ने बताया कि कार्यकारिणी में बजरंगी यादव और कबुल सिंह तंवर को संरक्षक बनाया गया है। सलाहकार मंडल में कैप्टन शुभकरण और कैप्टन रामनिवास ताखर को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष पद पर सूबेदार मेजर सतरूप सिंह, लेफ्टिनेंट रतिराम सैनी, सूबेदार मेजर पुरणमल, कैप्टन उम्मेद सिंह और कैप्टन ओमप्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।

कैप्टन रामकिशन शर्मा को महासचिव, सूबेदार क्लर्क मामचंद को सचिव और सूबेदार रघुवीर यादव को उपसचिव नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष कैप्टन नौरंग राम और उपकोषाध्यक्ष हवलदार दयाराम होंगे। सूबेदार सुंदरलाल सैनी महामंत्री, जबकि हवलदार सतवीर सिंह, कैप्टन महेंद्र सिंह शेखावत, कैप्टन सुमेर सिंह नाडॉ और कामरेड हवलदार इंद्राज सिंह मंत्री बनाए गए हैं।

प्रवक्ता के रूप में कैप्टन खेमचंद यादव, मीडिया प्रभारी के रूप में सूबेदार भीम सिंह और सह मीडिया प्रभारी के रूप में हवलदार इक को मनोनीत किया गया है। इवेंट मैनेजर की जिम्मेदारी हवलदार नाथु सिंह, सूबेदार छोटू मनकस, हवलदार जयदयाल, हवलदार गोकुल और सूबेदार महावीर यादव को सौंपी गई है। संचालन समिति में कैप्टन रामेश्वर, सूबेदार धर्मपाल और हवलदार लाल सिंह को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर गौरव सैनानियों का सम्मान भी किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit