फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में विधायक आवास पर रविवार को नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशाल चौहान का विधायक सुरेश मोदी द्वारा साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि खुशाल चौहान के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी प्रभावी भूमिका निभाएगी।
खुशाल चौहान ने विधायक मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा महिलाओं को संगठन से जोड़कर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल सैनी, सुमेर सिंह, बहादुर सैनी, पार्वती कंवर, मीना कंवर, सुमित्रा कंवर, सीमा कंवर, मंजू बाई सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment