वीडियो न्यूज़ : कांग्रेस और भाजपा विधायक हुए आमने सामने : जयपुर में दो पक्षों का विवाद, कांग्रेस विधायक बोले - मैंने मंदिर बनाए, तब आप आप कहां थे, पुलिस फ़ोर्स तैनात

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर में चांदपोल गेट के पास परकोटा क्षेत्र में एक बिल्डिंग में छत निर्माण को लेकर दो पक्षों के साथ दो विधायक भी आमने-सामने हो गए। संजय सर्किल के पास स्थित चांदपोल सब्जी मंडी की एक मजार पर छत बनाने की बात को लेकर शनिवार को भारी हंगामा हुआ। 

विवाद उस समय बढ़ गया जब हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य निर्माण कार्य रुकवाने मौके पर पहुँचे, जिसके तुरंत बाद किशनपोल विधायक अमीन कागजी भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुँच गए। दोनों विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विधायक बालमुकुंदाचार्य अपने समर्थकों के साथ रविवार सुबह 11 बजे पहुंचे। समर्थकों ने विरोध में नारे लगाए। वहीं सूचना पर स्थानीय विधायक अमीन कागजी भी मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर कागजी ने कहा कि मैंने मंदिरों के काम करवाए, तब आप नहीं आए। तब आपको परकोटा नहीं दिखा। तब कहां थे महाराज। शर्म नहीं आती क्या?

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मौके पर ही काम रुकवा दिया और प्रशासन से स्पष्टीकरण की मांग की। बालमुकुंदाचार्य का कहना था कि शहर के विरासत क्षेत्रों में किसी भी नए निर्माण के लिए सख्त नियमों का पालन होना चाहिए।

वहीं जयपुर नॉर्थ पुलिस ने माहौल बिगड़ने की संभावना पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। विधायक अमीन कागजी ने मामले में जयपुर कमिश्नरेट में शिकायत दी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit