जीलो में विराट हिन्दू सम्मेलन : गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा, सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता पर जोर

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 08 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र के ग्राम जीलो में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य धर्म और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

सम्मेलन में महामंडलेश्वर बजरंग दास महाराज (मीठाराम धाम डोकन) और स्वामी कमल सागर साहेब (कबीर मंदिर बरडा बोपिया) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सम्मेलन से पूर्व गाजे-बाजे के साथ एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा ठाकुरजी मंदिर से शुरू होकर गांव के प्रमुख रास्तों से गुजरी और कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। ग्रामीणों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।

इसके बाद सभा का आयोजन हुआ सभा में महामंडलेश्वर संत बजरंग दास महाराज (मीठा राम धाम) के संत एव जीलो के संत वाशु देव महाराज, संत कमल सागर महाराज, जीण माता मन्दिर के पुजारी मोहन लाल शर्मा, महंत मोहन दास महाराज सहित आदि संतो का सम्बोधन हुआ।

इस मौके पर विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री विरांगना कविता सामोता, विश्व हिन्दू परिसद के जीलो मण्डल अध्य्क्ष रवि शंकर शर्मा, सवाई सिंह तंवर , कन्हैया लाल सैनी, कृष्ण कुमार मीणा, विक्रम सिंह तंवर, युवराज सिंह, पुरुषोतम जांगिड़, गोपी सिंह, मुखराम गुर्जर गोपी जांगि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit