फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 09 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उत्तरी हवा के असर से शेखावाटी समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में हल्के बादल छाने से धूप कमजोर रही। यहां भी अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट हुई।
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राय रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है।
अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करे तो रविवार को सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर और पाली का रहा। इन शहरों का न्यूनतम तापमान 4.9 और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment