कांस्टेबल घुस लेते रंगे हाथो गिरफ्तार : एसीबी ने 3 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा, आरोपी ने 8 हजार रुपए की घूस की डिमांड की

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटा, 10 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी कोटा इंटेलिजेंस इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुमानपुरा थाने का कांस्टेबल पीड़ित से झूठे केस में न फंसाने की एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड कर रहा था।

एसीबी के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि कोटा इकाई को 9 फरवरी को परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वह पहले एचडीएफसी बैंक के लिए रिकवरी का काम करता था, जो उसने अब बंद कर दिया है।

8 हजार रुपए की घूस की डिमांड :-

परिवादी एक दिन दोस्त की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गुमानपुरा थाने का कांस्टेबल जीतराम दुकान पर आया और उसे झूठे मुकदमे में नहीं फंसाने और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में 8 हजार रुपए की मांग की। इस पर 7 फरवरी को कांस्टेबल ने उससे 5 हजार रुपए जबरन ले लिए और शेष 3 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इस पर 9 फरवरी को सत्यापन करवाया गया। जिसमे सत्यापन सही साबित हुआ

रंगे हाथों घुस लेते गिरफ्तार:-

मामले में उपमहानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा आनंद शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में मंगलवार को एसीबी इन्टेलीजेंस सीआई चन्द्र कंवर और टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के महानिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit