फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 12 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के गणेश्वर कुंड के पास रखा एक सूटकेस अचानक तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। धमाके के बाद लोग मौके से दूर हट गए। घटना गुरुवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट की है ।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि सूटकेस के टुकड़े बिखर गए। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। धमाका इतना जोरदार बताया जा रहा है कि परिसर की दीवारों में भी दरारें आ गई।
इस समय कुंड का जीर्णोद्वार का कार्य भी चल रहा है, घटना के समय मजदूर कारीगर भी उपस्थित थे। धमाके के बाद काम कर रहे मजदूर घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए। ब्लास्ट होने की सूचना सदर थाना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
डीएसपी सुशील मान ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों से बात कर जानकारी जुटाई गई है। धाम परिसर को खाली करवाया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और मौके से साक्ष्य जुटाए।
दो संदिग्धो की तलाश :-
वहां कार्य कर रहे एक मजदूर ने बताया कि कुंड के पास निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग हाथ में एक सूटकेस और नारियल की थैली लेकर आए। उनमें से एक व्यक्ति किसी से फोन पर बात करते हुए कुंड में नारियल और सूटकेस डालने की बात पूछ रहा था।
थोड़ी देर बाद ही उसने नारियल और बाद में सूटकेस कुंड में डाल दिया। जैसे ही सूटकेस डाला, जोरदार धमाके के साथ ही धमाका हुआ । जिसके बाद सभी जान बचाने के लिए भाग गये। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ब्लास्ट से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस टीम विस्फोटक सामग्री का क्या स्रोत है पता लग रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment