वीडियो न्यूज़ : जिला खेल स्टेडियम के दुरुपयोग पर लोगों में आक्रोश : नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ ने सीएम के नाम पर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 13 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को जिला खेल स्टेडियम के दुरुपयोग, स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा है। 

नीमकाथाना जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश बाजिया ने बताया कि नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी द्वारा नीमकाथाना जिला स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक की तत्कालीन सरकार द्वारा स्वीकृति दिलाई गई थी। लेकिन सरकार बदलने के साथ इस सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।

ज्ञापन में कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 600 रुपए और राष्ट्रीय स्तर पर 1000 रुपए का अनुदान देने का नियम बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह व्यवस्था केवल फाइलों तक सीमित है। साथ ही नीमकाथाना स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शीघ्र शुरू करने, क्रिकेट मैदान में पिच बनाने और खेल मैदान की उचित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को अवगत कराया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और खिलाड़ी लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव कर आंदोलन करेंगे।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit