शराब समझकर एसिड पीने से 4 की मौत : मृतकों में तीन महिलाएं, परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1-1 लाख की सहायता का एलान

फोटो  : फाइल फोटो 

भीलवाडा , 13 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के गंगापुर कस्बे में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। शराब समझकर जहरीला केमिकल पीने से चार लोगों की मौत हो गई । इनमे तीन महिलाए शामिल है वही एक की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर ये केमिकल ले आए थे। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ।

राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई है और मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 1-1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गंगापुर थाना क्षेत्र के आलोली गांव से जुड़ी है। मृतकों ने 9 और 10 जनवरी को एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने और अन्य कार्यों का ठेका लिया था। काम खत्म करने के बाद, ये लोग वहां से बर्तन धोने या खाना गर्म करने के काम आने वाला तरल पदार्थ (केमिकल फ्यूल) अपने साथ ले गए थे।

शराब समझकर पी लिया :-

गुरुवार देर रात इन लोगों ने उस तरल पदार्थ को गलती से शराब समझ लिया और उसका सेवन कर लिया। सेवन के कुछ कुछ मिनटों बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने उन्हें गंगापुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां गुरुवार रात को जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई।

वहीं, दो महिलाओं को भीलवाड़ा के हॉस्पिटल रेफर किया था। इनमें बादामी (60) पत्नी जानकी लाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सनू (22) पत्नी पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे। इस हादसे से पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए एक तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक (SP), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और जिला आबकारी अधिकारी शामिल हैं

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह फ्यूल असल में क्या था और उसे किस दुकान से खरीदा गया था। संबंधित दुकान की भी जांच जारी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit