खाटूश्याम मंदिर में 19 घंटे दर्शन बंद रहेंगे : 18 फरवरी को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और होगा तिलक, कमेटी ने की भक्तो से अपील

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 13 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक के कारण करीब 19 घंटे भक्तों के लिए दर्शन बंद रहेंगे। 18 फरवरी को रात 10 बजे से 19 फरवरी शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 19 फरवरी को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit