फोटो : फाइल फोटो
जयपुर/ नीमकाथाना, 13 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में गणेश्वर कुंड में ब्लास्ट को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम आतंकी घटना से इंकार किया है । उन्होंने कहा है कि जाँच की जा रही है । जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
गृह राज्य मंत्री ने कहा कि नीमकाथाना के गणेश्वर कुंड में एक सूटकेस में एक धमाका हुआ। हालंकि प्रथम दृष्टया किसी आंतकी घटना की कोई संभावना नहीं है लेकिन पूरी गहनता से जांच की जा रही है , जिसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला:-
घटना को लेकर जयपुर रेंज IG राघवेंद्र सुहास ने कहा कि नीम का थाना इलाके में गणेश्वर तीर्थ धाम के गालव कुंड में संदिग्ध युवकों द्वारा कथित तौर पर फेंके गए सूटकेस में धमाका हुआ। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नीम का थाना से CID टीम और जयपुर से बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि धमाका पानी के संपर्क में आने से हुआ था। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
धमाके के साथ फटा सूटकेस :-
बता दे कि नीमकाथाना के गणेश्वर कुंड के पास रखा एक सूटकेस अचानक तेज आवाज के साथ फट गया था , जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए थे । धमाके के बाद लोग मौके से दूर हट गए। धमाका इतना जोरदार बताया जा रहा है कि परिसर की दीवारों में भी दरारें आ गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment