फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में शुक्रवार को महालक्ष्मी ज्वैलर्स सभागार में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ । कार्यक्रम का आयोजन महालक्ष्मी ज्वैलर्स और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् चिड़ावा के तत्वाधान के हुआ ।
कार्यक्रम में वीरांगना कविता सामोता, कैप्टेन बजरंग लाल मील, सूबेदार माला राम, सूबेदार भागीरथ सिंह, हवलदार सधीर सिंह, कर्नल अजय शर्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जसवीर सिंह, वीरांगना मंजू देवी , मुकेश कुमार चौधरी, गिरधारी लाल, हवलदार सूरजमल, प्रकाश चंद कुड़ी, प्रमोद कुमार मीणा का सहित कई पूर्व सैनिको का सम्मान किया गया ।
महालक्ष्मी ज्वैलर्स के निदेशक और सीईओ मनरूप माठ ने बताया कि आज महालक्ष्मी ज्वैलर्स सभागार में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया । जिसमे अलग अलग जगहों से पहुंचे पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान किया गया ।
वीरांगना कविता सामोता ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सम्मान में महालक्ष्मी ज्वैलर्स की यह एक अच्छी पहल है । जो सैनिको और देश के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है । इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए । जिससे एक दुसरे से जुड़ने का अवसर मिलता है ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् चिड़ावा की तरह से महालक्ष्मी ज्वैलर्स के निदेशक और सीईओ मनरूप माठ का भी सम्मान किया गया तथा पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के लिए आभार जताया ।
कार्यक्रम में महालक्ष्मी ज्वैलर्स के निदेशक और सीईओ मनरूप माठ , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् चिड़ावा के संयोजक कैप्टेन कुलदीप मान, सचिव नायब सूबेदार जयसिंह बराला, कोषाध्यक्ष हवलदार शेर सिंह नेहरा, दयाराम चाहर, दलीप गैनन, अनिल तेतरवाल, मुकेश चाहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment