फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के चाकसू क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसा हो गया । हादसे में एक महिला सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
हादसे की सूचना मिलते ही चाकसू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल युवक को अस्पताल भेजा, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला सहित चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी शवों को चाकसू के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment