फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी , 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र में शनिवार को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हालंकि हादसे में डिप्टी सीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है।
दरसल डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का काफिला उदयपुरवाटी घाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता जेपी खटाना अपनी कार लेकर अचानक काफिले के बीच में घुस गए। खटाना अपनी गाड़ी को पास के ही एक रिसॉर्ट के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इतने में काफिले में चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी (सुरक्षा वाहन) अनियंत्रित होकर टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी सुरक्षित रूप से आगे निकल चुकी थी। टक्कर एस्कॉर्ट गाड़ी और भाजपा नेता की कार के बीच हुई। दोनों गाड़ियों की हेडलाइट्स और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
टक्कर के बाद रुका काफिला :-
टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से काफिले को कुछ देर के लिए मौके पर ही रोकना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया । जांच के बाद डिप्टी सीएम का काफिला रवाना हो गया ।
बता दे कि गुढ़ागौड़जी के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में हिसा लेने जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया। यहां से स्कूल की दूरी करीब 16 किमी रह गई थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment