वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना नगरपालिका क्षेत्र में आमजन भगवान भरोसे : जलभराव की समस्या में निकलना मुश्किल, पार्षद प्रत्याशी ने वीडियो बनाकर दिखाया, नगरपालिका से की अपील

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना नगरपालिका की बेरुखी से आमजन भगवान भरोसे है । कहने को तो देश प्रदेश में स्वच्छता को लेकर बड़े बड़े दावे किये जाते है । लेकिन इन दावों की पोल नीमकाथाना नगरपालिका क्षेत्र में खुल जाती है

नीमकाथाना के छावनी क्षेत्र में चिंकारा कैंटीन के पास काफी समय से मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या है । लेकिन पालिका का ध्यान इस और नही जा रहा है स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए भी टीम दौरा करने वाली है । लेकिन नीमकाथाना में सडकों पर जगह जगह पर कचरे के ढेर लगे हुए है । चाहे खेतड़ी रोड़ की तरफ खेतड़ी मोड़ की बात करे या शहर के अन्य जगहों का । हर जगह नगरपालिका की उदासीनता देखने को मिल रही है

छावनी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से परेशान होकर सामाजिक कार्यकर्ता जावेद कुरैशी पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 21 ने अपने वार्ड का मुद्दा उठाते हुए पालिका का ध्यान इस आकर्षित करने का प्रयास किया है

उन्होंने बताया कि चिंकारा कैंटीन के पास में बन रही पानी की समस्या आवागमन में राहगीरों और आमजन को बहुत परेशानी का समाधान करना पड़ रहा है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755

Related News

Leave a Comment

Submit