फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर में एक डिस्पोजेबल शॉप संचालक द्वारा सुसाइड कर लेने से हडकंप मच गया । युवक ने साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया । मामला सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में पंचवटी अपार्टमेंट का है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उद्योग नगर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम हेमंत अग्रवाल (33) पुत्र कमल अग्रवाल है। जो सीकर के शास्त्री नगर में पंचवटी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहता था।युवक के कमरे का गेट अंदर से लॉक था। पत्नी और बच्चों ने कई बार गेट खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पत्नी ने पड़ोसियों को सूचना दी।
फंदे से लटका मिला :-
जब गेट खोलकर अंदर देखा तो हेमंत अग्रवाल फांसी का फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ दिखा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसके अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हेमंत अग्रवाल सीकर में डिस्पोजेबल आइटम्स शॉप संचालित करते हैं। इनके एक बेटा और एक बेटी है। इनके 2 भाई हैं जिनकी भी सीकर में दुकान है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment