रींगस में प्रसूता और नवजात की मौत का मामला : परिजनों और ग्रामीणों का अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

फोटो  : फाइल फोटो 

खंडेला , 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

रींगस कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल (SDH) में डिलीवरी के बाद एक प्रसूता और उसके नवजात शिशु की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण जच्चा-बच्चा की जान गई। घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर न्याय की मांग कर रहे हैं।

परिजन और ग्रामीण अस्पताल पीएमओ डॉक्टर रामवतार दायमा, डॉक्टर संगीता चौधरी और डॉक्टर सुनील कुमार गढ़वाल को एपीओ करने की मांग कर रहे है ।  धरने पर शामिल लोगों ने सीधे तौर पर कहा है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी धरना जारी रहेगा।

धरने में पीड़ित परिवार सहित र्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, चोमुं विधानसभा से RLP प्रत्याशी रहे छुटन यादव, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र बेनीवाल, छात्र नेता नरेंद्र कुमावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस एसएचओ जाब्ते के साथ धरना स्थल पर पहुंचे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755

Related News

Leave a Comment

Submit