फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में इन दिनों लगातार चोरों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं । नीमकाथाना में रविवार को दो अलग-अलग जगह पर चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामले सामने आये है ।
चोरो ने पहली चोरी की वारदात वार्ड नंबर 17 पुजारीयो का मोहल्ला गणेश मंदिर के पास एक सूनी हवेली को निशाना बनाकर की । हवेली से चोरों ने नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया।
दूसरी ओर चोरों ने सदर थाने इलाके में भूदोली गांव में बाबा विष्णु दास मंदिर को निशाना बनाया । यहां भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चांदी के छत्र लड्डू गोपाल जी की मूर्ति दानपात्र सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण गायब:-
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 17 पुजारी का मोहल्ला गणेश मंदिर के पास विमल अग्रवाल पत्नी सुलेखा अग्रवाल की पुरानी हवेली है । परिवार के सभी लोग जयपुर में रहते हैं। आज उनका बेटा संभव अग्रवाल हवेली की देखरेख करने के लिए आया तो हवेली का ताला टूटा हुआ मिला और जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ मिला जिसमें नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण गायब मिले।
पुलिस को सूचित किया:-
इसके बाद संभव अग्रवाल ने अपने परिवार के लोगों को और पुलिस को भी सूचित किया । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी ।
संभव अग्रवाल ने बताया कि अलमारी में करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी और करीब 60 से 70 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर कर फरार हो गए। वही बेटी चेल्सी अग्रवाल ने बताया कि परिवार के सभी लोग जयपुर में रहते हैं आज उनका भाई जब हवेली में आया तो ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी में सारा सामान बिखरा हुआ मिला । अलमारी में नगदी सहित सोने चांदी के लाखों रुपए के समान थे जो कर लेकर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि उनकी माताजी सुलेखा अग्रवाल जयपुर से आने के बाद क्या-क्या सामान चोरी हुआ है उसका पता चल पाएगा। वहीं घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment