भाजपा नेता को रोहित गोदारा गैंग की धमकी : नागौर देहात जिला उपाध्यक्ष को विदेशी नंबर से आए वॉयस नोट, मांगी फिरौती , कहा - कल तक समय है

फोटो  : फाइल फोटो 

नागौर , 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नागौर में भाजपा नेता को रोहित गोदारा गैंग के नाम से रंगदारी के लिए धमकी देने का मामला सामने आया है। बीजेपी के नागौर देहात जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को विदेशी नंबर से आए वॉयस नोट भेजा गया है। विजय सिंह को ये वॉयस नोट शुक्रवार रात 9:15 बजे मिला था।

वॉयस नोट में आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि भाईचारे की बात करना चाहते हैं। लेकिन, कुछ दूसरा सोच रखा है तो बता देना। विजय सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर जब मिसकॉल आया तो इस धमकी भरे मैसेज के बारे में पता चला।

वॉयस नोट भेजने वाले में अपना नाम राहुल फतेहपुर बताया गया है । दावा किया कि वह रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण के ग्रुप से है। उसने कहा कि रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण का खास आपके लिए मैसेज है। भाईचारे वाली बात है। ग्रुप की फाइनेंशियल मदद करो..कल तक का आपके पास समय है।

इसके बाद धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर दाएं-बाएं कुछ सोचते हो तो कल तक हमें बता देना। हम तो भाईचारे वाली बात करना चाहते हैं, आपके साथ। आपने कुछ दूसरा सोच रखा है तो कल तक बता देना हमें।

मामले को लेकर डीडवाना एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि इसके बारे में जानकारी मिलते ही साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया था। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755

Related News

Leave a Comment

Submit