फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर, 14 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने शनिवार शाम को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबित, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
साध्वी प्रेम बाईसा को फेफड़े संबंधी बीमारी (अस्थमा) थी। गत 28 जनवरी को आश्रम में साध्वी को कार्डियक अरेस्ट आया था और उससे शॉक जनरेट होने के बाद मृत्यु हो गई थी।
कमिश्नर ने बताया कि मेडिकल बोर्ड की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार साध्वी की मौत का मुख्य कारण फेफड़ों की गंभीर बीमारी के चलते आया हार्ट अटैक (कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट) था।
जांच में यह भी सामने आया है कि इलाज के दौरान कंपाउंडर देवी सिंह की ओर से नियमों की अनदेखी की गई। इस स्थिति में लापरवाही सामने आई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि 12 फरवरी को मिली एफएसएल रिपोर्ट और हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला है कि मौत 'शॉक' के कारण हुई, जो फेफड़ों की बीमारी (अस्थमा/सीओपीडी) के परिणामस्वरूप आए कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट से हुई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment