फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने ऑनलाइन सट्टा एवं खाईवाली के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 11,680 रुपए नकद जब्त किए।
सीआई राजेश डूडी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद थाना क्षेत्र के दिवातो की ढाणी, तन भूदोली में दबिश दी गई। मौके से नरेश कुमार पुत्र भगवानाराम को गिरफ्तार किया गया। नरेश कुमार नागवा, थाना धोद, जिला सीकर का निवासी है।
पोश मशीन और चेक बुक भी बरामद :-
पुलिस टीम ने एक मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, वाई-फाई डिवाइस, पेन ड्राइव, पोश मशीन और चेक बुक सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नीमकाथाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935844755
Leave a Comment