फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में महाशिवरात्रि पर के प्रमुख शिवालयों (गणेश्वर, बालेश्वर, टपकेश्वर, बाघेश्वर) में अपार जनसमूह उमड़ा । श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और व्रत रखकर खुशहाली की मन्नत मांगी। कोटपूतली हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे ।
टपकेश्वर और बालेश्वर के पवित्र कुंडों पर भक्तों ने स्नान किया और भोलेनाथ के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। शिवरात्रि के अवसर श्रद्धालु बालेश्वर धाम पर कांवड़ लेकर भी पहुंचे। बालेश्वर में सड़क पर स्थित मैंन गेट से लेकर मंदिर तक भारी भीड़ देखने को मिली ।
पुलिस जाब्ता लगाया :-
भारी भीड़ के चलते बालेश्वर धाम पर पाटन पुलिस और अन्य स्थानों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई । चार पहिया वाहनों की एंट्री करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दी गई ।
बालेश्वर धाम पर मेला:-
आज के दिन क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि व्रत कथा, हवन और विशेष झांकियों का आयोजन किया गया। बालेश्वर धाम पर मेला भी आयोजित हुआ। दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालु खरीददारी करते हुए भी नजर आये ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment