फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 15 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। राहत की बात यह है कि इस बार कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
माना जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। जैसे ही कमरे में इलेक्ट्रिकल पैनल से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, स्टाफ घबरा गया।उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और एडमिनिस्ट्रेशन को बताया। सूचना मिलने पर SMS फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फायरफाइटिंग इक्विपमेंट से आग पर काबू पाया।
इससे पहले शनिवार दोपहर 3 बजे धनवंती ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में भी आग लग गई थी। यहां इस दौरान यहां प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। इस दौरान सर्जरी करते समय चल रही एक मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए।
लेकिन असली सवाल यही है कि एक बड़े हादसे के बाद भी जिम्मेदारों ने आखिर सीखा क्या? आग बार-बार कैसे लग रही है? क्या कारणों की जड़ तक कभी गंभीरता से पहुँचा गया?
उस समय कई समितियाँ बनाई गई थीं रिपोर्ट आएगी, सुझाव दिए जाएंगे, सुधार होंगे यह सब कहा गया। मगर आज जब फिर वही स्थिति सामने है, तो स्वाभाविक है कि उन समितियों की रिपोर्ट, सिफारिशों और अमल पर सवाल खड़े हों। क्या वे फाइलों में ही सिमटकर रह गईं?
हाँ, इस बार यह जरूर सकारात्मक रहा कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और तत्काल रिस्पॉन्स किया गया। यह प्रशासनिक सतर्कता का संकेत है। लेकिन सवाल फिर वही कि इसका समाधान कब तक ?
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment