फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 15 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के महाशिवरात्रि के अवसर पर हीरानगर में ऊंट और घोडा दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमे आसपास के क्षेत्रों से ऊंट पालकों ने भाग लिया । ऊंट और घोडा दौड़ को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला ।
भगवान रावला ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हीरानगर में यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है । जिसमे आसपास के क्षेत्रों से ऊंट पालक भाग लेते है । इसमें 1100, 2100, 3100, 5100 और 11000 जैसी विभिन्नप्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया ।
विजेताओं को नगद इनाम देकर सम्मानित भी किया गया । ऊंट और घोडा दौड़ ने लोगों का मनोरंजन करने का भी कार्य किया । दर्शकों ने तालियों से प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाने का कार्य किया ।
इसके बाद हीरानगर में हीरामल जी महाराज मंदिर के पास ऊंट डांस का भी आयोजन किया गया । जिसमे डीजे की धुन पर ऊँटों ने जमकर डांस कर लोगों का मनोरंजन किया। वही लोगों ने भी ऊंटों का तालियों से अभिवादन किया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment