फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में महाशिवरात्रि पर्व पर नीमकाथाना में भाजपा नेत्री और विधायक प्रत्याशी वीरांगना कविता सामोता ने वाल्मीकि बस्ती में फलाहार वितरित किए। फलाहार पाकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे।
सबसे पहले बस्ती में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में महर्षि भगवान वाल्मीकि को फलाहार अर्पित कर सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उसके बाद बच्चे, बुजुर्गों और महिलाओं को फलाहार का वितरण किया गया।
वीरांगना सामोता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व हमारे सनातन संस्कृति में एक बड़ा पर्व है। इस दिन भक्त व्रत रखकर खुशहाली की मन्नत मांगते है। व्रत में अन्न का वर्जित है। इस दिन फलाहार का सेवन किया जाता है। ऐसे में मेरे नीमकाथाना परिवार के लिए बीच महाशिवरात्रि पर्व मनाते हुए वाल्मीकि बस्ती के मेरे परिवार के सदस्यों को फलाहार वितरित किया।
उन्होंने बताया कि मुझे मेरे नीमकाथाना परिवार के सदस्यों के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाकर बहुत अच्छा लगा। भगवान भोले नाथ से सभी की खुशहाली की कामना करती हूं।
महाशिवरात्रि पर्व भाजपा नेत्री की इस पहल की सराहनीय बताते हुए बुजुर्ग महिलाओं ने वीरांगना कविता सामोता आशीर्वाद दिया, वही बच्चों ने थैंक्यू बोलते हुए आभार व्यक्त किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment