फोटो : फाइल फोटो
खैरथल-तिजारा, 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भिवाड़ी के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह लगी भीषण आग में 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, 1 मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मलबे में कई और मजदूरों के शव दबे होने की आशंका है, ऐसे में बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।
सूचना पर खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं।
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया, "हमें सुबह करीब 9-9:30 बजे सूचना मिली कि एक केमिकल यूनिट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की गई, लेकिन भीषण आग के कारण अब तक 7 लोगों की मौत की खबर मिली है। यहां काम कर रहे 4-5 लोग भी घायल हो गए हैं, जिन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। बचाव अभियान पूरा हो चुका है.।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पास रेडीमेड कपड़ों का लाइसेंस था और उसमें से छोटे विस्फोटक और पटाखे जैसी सामग्री बरामद हुई है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और पूरी जांच के बाद ही आग लगने का कारण पता चलेगा। 11 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी का इलाज चल रहा है।
पीएम ने जताया दुःख :-
भिवाड़ी में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है ।
घटना पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मृत्यु हो गई है। काफी लोग घायल हुए हैं। नुकसान हुआ है.. जनता आक्रोशित है। सरकार को और प्रशासन को इसके अंदर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए... ऐसी कई घटनाएं हो गई है सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है ये बहुत ही गंभीर बात है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment