फोटो : फाइल फोटो
खंडेला , 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : महेंद्र सिंह खोखर
खंडेला खंड के भादवाड़ी मंडल में हिंदू सम्मेलन संत बनवारीदास की अध्यक्षता व मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि देवनारायण भक्त बनवारीलालजी गुर्जर के आतिथ्य में बालाजी चोक पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के आरंभ में जय श्री राम के उद्घोष के साथ मुख्य मार्ग से शोभायात्रा का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता दिलीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज में एकता और समरसता का वातावरण बन रहा है।
उन्होंने पांच परिवर्तन पर प्रभावी संबोधन व विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि हमे परिवार की संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता है। उपभोक्तावादी संस्कृति के कारण हमारे परिवार टूट रहे हैं। परिवार का टूटना समाज और राष्ट्र समक्ष बहुत बड़ी चुनौती है। हमारी सनातन संस्कृति का मूल आधार पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटमप्रबोधन, सामाजिक समरसता को बनाए रखना है।
अस्तल धाम संत बनवारीदास ने कहा कि आधुनिकता के जोर में हमारा सनातन धर्म धीरे धीरे कमजोर होता जा रहा है। हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा दिया जाए तथा मूल भावना को अपनाया जाए।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी मूलचंद कुमावत ने कहा कि हमें आज के प्रेरणा स्रोत विचारों को आत्मसात कर जीवनशैली में उत्तारना होगा। सम्मेलन में संत संबोधन, अतिथि संदेश, हमारी सनातनी संस्कृति प्रेरणा उद्बोधन के साथ संत सम्मान, गौ रक्षकों का सम्मान, पर्यावरण संरक्षणो, सामाजिक सेवा कार्यों, विशेष योग्यजनो, हिन्दूत्व संस्कृति को बढ़ावा देने व सेवा से जुड़े हुए गणमान्य लोगों ग्रुपों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में गांव के गणमान्य नागरिकों सहित आयोजक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment