फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार को सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाल करवाने की मांग को लेकर अभिभाषक के वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया । वकीलों ने सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाल होने तक अपना आन्दोलन जारी रखने की बात कही।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज 16 फरवरी को सीएम के नीमकाथाना दौरे के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा से मिलने का कार्यक्रम था । लेकिन किन्ही कारणों से यह दौरान निरस्त हो गया । ऐसे में जल्द ही जयपुर में मुलाकात कर मांग रखी जाएगी ।
याचिका पर सुनवाई जल्द :-
अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि सरकार के फैसले के खिलाफ नीमकाथाना जिले की हाईकोर्ट में याचिका लगी हुई है । हाईकोर्ट में सभी जिलों की याचिका लगी हुई है । उन सभी याचिकाओ की एक साथ सुनवाई होगी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment