फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा नेहम शक्ल ने डोटासरा से मुलाकात की । डोटासरा ने अपने हमशक्ल नरेश कुमार सिंधी को मिठाई खिलाकर अपने धर्म का भाई बनाया । वही आजीवन साथ निभाने का भी वादा किया ।
दरसल डीडवाना जिले के लाडनूं से डोटासरा के एक हमशक्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा था । डोटासरा भी अपने हमशक्ल को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे । जब डोटासरा ने अपने हमशक्ल का वीडियो देखा तो उन्होंने अपने हमशक्ल को जयपुर बुलाया ।
बता दे कि हमशक्ल नरेश कुमार सिंधी (42) हैं। मूल रूप से जयपुर के निवासी नरेश पिछले लगभग 20 वर्षों से लाडनूं में रह रहे हैं। वे मेडिकल क्षेत्र में नौकरी करने के साथ-साथ कैटरिंग का व्यवसाय भी करते हैं और अक्सर विवाह समारोहों में अपनी सेवाएं देते हैं।
मीडियाकर्मियों ने जब डोटासरा से अपने हमशक्ल से चुनाव में प्रचार करवाने का सवाल पूछा तो डोटासरा ने जवाब देते हुए कहा कि क्यों नही, अब धर्म भाई बना लिया है । उन्होंने कहा कि हो सकता है कि खुद को भी चुनाव लडवा देवे । डोटासरा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरे भाई को चुनाव में भी काम लूँगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment