फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 16 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है । विभाग की teने शहर में दो अलग-अलग जगहों से मसाला धनिया पाउडर के नमूने एकत्र किए। नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
शहर में यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर और सीएमएचओ अशोक मेहरिया के आदेशानुसार की गई। विभाग ने मसाला धनिया पाउडर में मिलावट की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जिसके तहत आज ये नमूने लिए गए।
विभाग के एफएसओ सुरेश कुमार ने बताया कि शहर की भूदोली रोड पर स्थित ऋषि मसाला और बाईपास स्थित पार्थ मसाला से धनिया पाउडर के सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों को जयपुर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान एफएसओ फूल सिंह, एफएसओ महमूद अली, एफएसओ नंदराम मीणा सहित सात ट्रेनी एफएसओ भी मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment