राजस्थान में आज मौसम लेगा करवट : मौसम विभाग ने 13 जिलों में जारी अलर्ट , आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, कल के लिए भी चेतावनी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 17 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के मौसम में मंगलवार को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जयपुर सहित कई जिलों मंगलवार सुबह से तेज हवा चल रही है और घने बादल छाए हुए हैं। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 18 फरवरी को रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबित, मंगलवार दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर संभाग के साथ जोधपुर संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप रही। सिरोही, हनुमानगढ़ और बारां को छोड़कर सोमवार को शेष सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit