जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल समेत 15 ठिकानों पर रेड, PHED का चीफ इंजीनियर ताज होटल से गिरफ्तार

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 17 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के बहुचर्चित 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल सहित 4 राज्यों के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार PHED के चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल को उदयपुर के फाइव स्टार होटल ताज अरावली से मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

DIG रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने भ्रष्टाचार की जड़ों को खोदने के लिए एक साथ जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, जालौर सहित बिहार और झारखंड के 15 से अधिक ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की । इस दौरान एसीबी की ओर से आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के इस जाल में शामिल अधिकारियों और ठेकेदारों से गहन पूछताछ की जा रही है हिरासत में लिए गए लोगों के नाम केडी गुप्ता, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित, अरुण श्रीवास्तव और निरिल कुमार हैं इन सभी से अज्ञात स्थानों पर पूछताछ की जा रही है, जिससे बड़े खुलासे होने की उम्मीद है

इन अधिकारियों पर दर्ज हुई थी FIR:-

इससे पहले ACB ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों के ठेके बांटने के मामले में पीएचईडी (PHED) के तीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाया और सरकार की तिजोरी में सेंध लगाई

एसीबी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जिन बड़े चेहरों को नामजद किया है, उनमें तत्कालीन मुख्य अभियंता (विशेष परियोजना) दिनेश गोयल, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता (अजमेर), जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं महेंद्र प्रकाश सोनी और अधिशासी अभियंता (परियोजना खंड, मांडल, भीलवाड़ा) सिद्धार्थ टांक शामिल हैं

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit