फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत पहुंचे : पीएम मोदी और मैक्रों ने टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टरों असेंबली लाइन का किया ऑनलाइन उद्घाटन

फोटो  : फाइल फोटो 

मुंबई , 17 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच बाइलेटरल रिश्ता सच में बहुत खास और अनोखा है। यह रिश्ता भरोसे, खुलेपन और एम्बिशन का है। हमने आज इस पार्टनरशिप को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का भी फैसला किया है, इसे एक नया स्टेटस दिया है।

मैक्रों ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है, क्योंकि हमें इस रिश्ते पर पूरा भरोसा है और हम पिछले 8 सालों से ऐसा कर रहे हैं। हर साल, अलग-अलग चीजों पर काम करके, हमने कई नए रास्ते बनाए हैं। उदाहरण के लिए, चाहे वह इंडो-पैसिफिक रीजन हो या टेक्नोलॉजी, जहां कोई हेजेमनी नहीं है। हम कानून के राज में पक्का यकीन करते हैं और हमने पिछले कुछ सालों में यह दिखाया है। चाहे वह IMEC हो, जिसे हमने मिलकर लॉन्च किया था और या फिर हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रहे हों या इंटरनेशनल सोलर अलायंस की, हमने पिछले आठ सालों में मिलकर कई इनिशिएटिव लिए हैं।

दरसल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को भारत पहुंचे हैं। इस दौरान मुंबई में उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मिलकर टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टरों असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

AI एक्शन समिट के लिए बुलाया था :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्रों के भारत पहुँचने पर कहा कि मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का मुंबई में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। पिछले वर्ष उन्होंने मुझे फ्रांस में आयोजित AI एक्शन समिट के लिए बुलाया था। उस समय हमने मार्सिले की यात्रा की थी, जो फ्रांस का सबसे बड़ा पोर्ट है और फ्रांस और पूरे यूरोप का एक प्रमुख गेटवे भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि मार्सिले वही शहर है जहां से पहले विश्व युद्ध में हमारे भारतीय सैनिकों ने यूरोप में अपने कदम रखे थे। उनकी बहादुरी की गाथा आज भी यूरोप के कई भागों में याद की जाती हैइस बार जब राष्ट्रपति मैक्रों भारत में AI इम्पैक्ट समिट के लिए आए हैं, तो हमारा सौभाग्य है कि हम उनका स्वागत भारत के गेटवे यानी मुंबई में कर रहे हैं

इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन :-

पीएम ने कहा कि इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के लॉन्च से अब हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल बनाने जा रहे हैं क्योंकि इनोवेशन आइसोलेशन में नहीं बल्कि मिलकर काम करने से होता है। इसलिए, इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन के दौरान हमारा लक्ष्य लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही विशेष है। फ्रांस भारत के सबसे पुराने रणनीतिक साझेदार में से एक है। राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit