फोटो : फाइल फोटो
जयपुर/ नीमकाथाना, 17 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के भी हालात बने । पुलिस को हालात को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि प्रदर्शन में 12 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को चोट आई है। पुलिस ने आज बर्बरता पूर्वक हम पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर लाठियां बरसाई।
दरसल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ के आवाह्न पर आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आज नीमकाथाना जिले की तीनों विधानसभाओं सहित प्रदेश भर के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विरोध दर्ज कराया।
नीमकाथाना जिलाध्यक्ष राजेश बाजिया ने बताया कि इस घेराव कार्यक्रम के माध्यम से जनहित, खेल और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना जिले के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की प्रतिबद्धता और जनसमस्याओं के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंचकर घेराव कार्यक्रम को सफल बनाया। कांग्रेस का कार्यकर्ता ना पुलिस के डंडे से डरता है और ना पानी की बोछारों से ।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, धर्मेंद्र राजनगर, बलराम दिवाच, दिनेश गजराज, अरुण चौहान, दीपक, मनोज, दिनेश गुर्जर, सुनील बराला, शीशराम गुर्जर, अशोक यादव, राजेश बराला, सुनील सैनी, महेश समोता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment