8 न्यायिक अधिकारी एपीओ : राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने किया अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण, कुछ घंटे बाद आदेश जारी

फोटो  : फाइल फोटो 

जोधपुर, 17 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के कुछ देर बाद हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए एपीओ करने का आदेश जारी कर दिया गया।

दरअसल, मंगलवार सुबह जोधपुर के झालामंड स्थित हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हाईकोर्ट प्रशासन को ईमेल मिला था, जिसमें परिसर में बम होने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली कराया गया। इस कारण सुबह कामकाज प्रभावित रहा और डिस्प्ले बोर्ड पर सूचना जारी की गई कि अदालत की कार्यवाही 11:30 बजे से शुरू होगी।

औचक निरीक्षण पर पहुंचे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश:-

हाईकोर्ट में बम धमकी के कारण न्यायिक कार्य में विलंब की सूचना जारी होने के बीच कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा अचानक जोधपुर जिला न्यायालय परिसर के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने सुबह करीब 11 बजे जोधपुर महानगर न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया, जहां कई न्यायिक अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और आठ न्यायिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखने के आदेश जारी कर दिए।

एपीओ किए गए इन अधिकारियों में से अजय शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में अपनी उपस्थिति देने को कहा गया है। वहीं शेष 7 अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला के मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit