फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 17 फरवरी 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र में उप-परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्र में 11 वाहनों पर करीब 16.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
उप परिवहन अधिकारी राजेन्द्र मीणा ने बताया कि 6 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में खड़ा करवाया गया। इनमें 4 बसें और 2 डंपर शामिल है। 4 अन्य वाहनों से लगभग 4.30 लाख रुपए का जुर्माना वसूल कर उन्हें चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया।
सीज किए गए वाहनों में से 2 मावंडा, 2 पाटन और 2 सदर थाना क्षेत्र से पकड़े गए। वहीं दो वर्षों से बिना टैक्स संचालित हो रही एक स्लीपर बस को भी जब्त किया गया। बस का चेसिस सदर थाना में खड़ा करवाया गया है। संबंधित बस पर करीब 12 लाख रुपए का टैक्स बकाया बताया गया है।
मीणा ने आगे बताया कि टैक्स बकाया या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त जारी रखेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment