वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में बदला मौसम का मिजाज : शहर सहित ग्रामीण अंचल में बारिश का दौर शुरू, किसानों की बढ़ी चिंता, बढ़ेगी ठंड

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 18 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब

नीमकाथाना में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया । अलसुबह शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में बारिश का दौर शुरू हुआ । हालंकि थोड़ी देर बूंदाबांदी के बाद रुक गया और तेज हवाए चलने लगी। जिससे वातारण ठंडा हो गया । 

पश्चिमी विक्षोप के चलते क्षेत्र में मंगलवार को ही मौसम में बदलाव देखने को मिला । मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और शाम को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई । रात करीब 9 बजे भी शहर में बूंदाबांदी देखने को मिली । बारिश की बजह से ठंड भी बढ़ गई ।

बुधवार अलसुबह मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला । अलसुबह करीब 4.30 बजे फिर बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ ।  जो बिजली की चमक और गर्जना के साथ रुक-रुक कर जारी रही। आज सुबह से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे सर्दी का दौर फिर लौट आया है।

किसानों की बढ़ी चिंता :-
बिजली की तेज गर्जना के साथ आसमान में दौड़ते बादलों ने किसानों की चिंता बढा दी, क्योंकि इस दिनों सरसों की कटाई की हुई और खड़ी फसल खेतों में है । किसानों को डर है कि पूरी मेहनत पर पानी ना फिर जाए ।

मौसम विभाग ने आज नीमकाथाना और आसपास के इलाकों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र में तेज हवाओं और गर्जना के के साथ बारिश हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बारिश के बाद 1-2 दिन हल्की ठंड बनी रह सकती है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit