वीडियो न्यूज़ : विधानसभा में डिप्टी सीएम - नेता विपक्ष में नोकझोंक : यूनिवर्सिटी द्वारा स्वयंपाठी स्टूडेंट्स से 1-1 हजार रुपए लेने पर हुई नोंकझोंक, जुली ने बताया युवाओ के साथ धोखा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 18 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला। राजस्थान के विश्वविद्यालयों में प्राइवेट स्टूडेंट्स से एक-एक हजार रुपए विमर्श शुल्क वसूलने से जुड़े सवाल पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बीच नोकझोंक हुई।

नेता प्रतिपक्ष जूली ने बैरवा पर एक सवाल के दो-दो तरह के जवाब देकर सदन के विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया। स्पीकर ने कहा कि सवाल पर बहस नहीं की जा सकती। इसी हंगामे के बीच प्रश्नकाल खत्म हो गया।

सदन में भारी नोकझोंक के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी को सख्ती दिखानी पड़ी। कई बार उन्होंने टोकने वाले विधायकों को फटकार भी लगाई।

जलदाय मंत्री के साथ भी नोकझोंक:-

कांग्रेस विधायक रुपिंदर कुनर से जलजीवन मिशन योजना के तहत ढाणियों के लोगों को पानी कनेक्शन देने का पूरक सवाल पूछा था। इसी सवाल के जवाब में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि नहरी क्षेत्रों में पंजाब से गंदा पानी आने की समस्या रहती है। उसमें हेवी मेटल भी होते हैं।

नहरबंदी के वक्त ज्यादा दिक्कत आती है। पीएम मोदी का कहना है कि सबको साफ पानी मिलना चाहिए।

कांग्रेस विधायकों ने सीधा जवाब देने की बात कहकर टोकने पर जलदाय मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम आने से उछलते क्यों हो, उनके नाम से इतनी जलन क्यों मचती है? उन्होंने अच्छा काम किया है तो उसकी चर्चा होगी। इस दौरान बीच में टोकने पर स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को फटकार लगाई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit