शादी समारोह में दर्दनाक हादसा : डीजे की पिकअप गाड़ी ने 4 बच्चों समेत 5 को कुचला, दो मासूमों की मौत, तीन घायल

फोटो  : फाइल फोटो 

टोंक , 18 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोल डूंगरी इलाके में बुधवार शाम को शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया । पिकअप ने डीजे पर डांस कर रहे बच्चों और महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का सआदत अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार कुलदीप (8) पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10) पुत्र पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अंता (34), ऊषा (8) और नेहा (7) घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डीजे की पिकअप को पीछे लेने से हुआ हादसा:-

जानकारी के अनुसार गोल डूंगरी क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था और लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे की पिकअप चला रहे चालक ने वाहन को आगे बढ़ाने के बजाय अचानक पीछे कर दिया, जिससे डांस कर रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। चालक को डिटेन कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit