फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के मानसागर झील (जलमहल) पर आज वायुसेना के 9 सूर्यकिरण जेट और 6 सारंग हेलीकॉप्टर रिहर्सल करेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक होने वाले इस अभ्यास में आसमान में तिरंगे की छटा बिखरेगी। बारिश के कारण बुधवार का अभ्यास टल गया था, अब मुख्य शो 22 फरवरी को होगा।
दरसल बुधवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिला । जिसके कारण रिहर्सल को टाल दिया गया था । अब रिहर्सल गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा, जबकि मुख्य आयोजन रविवार को होगा।
एयर शो का पूरा शेड्यूल:-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की है। शो के दौरान 9 सूर्यकिरण हॉक एमके-132 जेट विमान और 6 सारंग एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर अपनी जुगलबंदी दिखाएंगे।
पहला रिहर्सल 19 फरवरी (गुरुवार) दोपहर 2:00 - शाम 4:00 बजे जलमहल (मानसागर झील)
मुख्य रिहर्सल 20 फरवरी (शुक्रवार) दोपहर 1:00 - शाम 5:00 बजे जलमहल (मानसागर झील)
फाइनल एयर शो 22 फरवरी (रविवार) दोपहर 1:00 - शाम 5:00 बजे जलमहल (मानसागर झील)
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment