वीडियो न्यूज़ : शेखावटी में चुनावी सालसे पहले आएगा यमुना का पानी :राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत का बड़ा दावा, सीएम का जताया आभार, कहा - सच होगा सपना

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

शेखावाटी के लोगों को यमुना का जल को लेकर उम्मीद चुनावी वर्ष 2028 पूरी हो सकती है । यह कहना है राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत का, मंत्री ने दावा किया है कि 2028 से पहले शेखावटी अंचल के अंदर यमुना का पानी आएगा, इसको लेकर उनकी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यमुना जल की बात लोग वर्षों से करते आए हैं। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिनके अथक प्रयास से ये सपना साकार होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शेखावाटी अंचल के अंदर यमुना का पानी आए इसके लिए पहले हमारी सरकार ने हरियाणा के साथ मिलकर DPR बनाने का MoU किया।  हमारी कनाल, नहर कहां-कहां से गुजरेगी, उसके मार्ग को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबा संवाद चला।  

उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री का धन्यवाद देता हूं कि वे इस बातचीत को लेकर आगे बढ़े।  इस संरेखण को लेकर हमें लिखित में सहमति प्रदान कर दी गई है।  वर्षों से दो राज्यों के बीच जल को लेकर जो बंटवारा था उसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुलझा दिया है।

मंत्री ने दावा किया है कि 2028 से पहले शेखावटी अंचल के अंदर यमुना का पानी आएगा, इसको लेकर हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit