वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना से जल्द गुजरेगा राष्ट्रीय राजमार्ग : कोटपूतली-उदयपुरवाटी-सीकर-नागौर वाया नीमकाथाना स्टेट हाईवे बनेगा नेशनल हाईवे, सीकर सांसद ने की थी मांग

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

सीकर सांसद अमराराम ने नीमकाथाना से गुजरने वाले कोटपूतली-उदयपुरवाटी-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर स्टेट हाईवे  को नेशनल हाईवे यानि  राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की है । उनकी मांग पर इसको लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर सकारात्मक पहल शुरू हो गई है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं मंत्री गडकरी ने अधिकारियो को इसे प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के निर्देश दिए है ।

सीकर सांसद अमराराम ने बताया कि उन्होंने उक्त मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए केंद्रीय मंत्री को आग्रह किया था। इसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की प्रक्रिया में यातायात घनत्व, माल ढुलाई, यात्री आवाजाही, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास, पर्यटन महत्व तथा अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों से संपर्क जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है।

सांसद ने जताई उम्मीद :-
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रस्तावित मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यक्रम में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। इससे क्षेत्र में यातायात सुविधाओं के विस्तार, व्यापार-पर्यटन को बढ़ावा और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नीमकाथाना का पहला NH होगा :-
सांसद अमराराम ने उम्मीद व्यक्त की कि इस पहल से जल्द सकारात्मक निर्णय होगा और क्षेत्र की जनता को बेहतर लाभ मिलेगा। वही इस स्टेट हाईवे के नेशनल हाईवे बनने से यह पहला नेशनल हाईवे बनेगा जो नीमकाथाना से होकर गुजरेगा ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit