सीकर में दो महिला टीचर्स सस्पेंड : शिक्षा विभाग की जाँच में दोषी, बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने के दावे का वीडियो आने के बाद एक्शन

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के भढ़ाढ़र गांव से एक सरकारी स्कूल में नकल करवाने को लेकर बहस करती शिक्षिकाओं का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है।

यह पूरा मामला भढ़ाढ़र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। 14 फरवरी को स्कूल में बोर्ड परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान टीचर बबीता और सुमन के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शिक्षिकाएं नकल करवाने की बात को लेकर झगड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक पक्ष नकल होने का दावा कर रहा है, जबकि दूसरा उसे चुप कराने की कोशिश कर रहा है।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक शिक्षिका गुस्से में यह कहती भी सुनाई दी कि "मैं खुद नकल करवाऊंगी, जिसे रोकना है रोक ले।" हालांकि, प्रारंभिक जांच में शिक्षा विभाग ने पाया कि यह वीडियो परीक्षा के समय का नहीं बल्कि दोपहर करीब 1:30 बजे का है।'

जाँच में दोषी :-

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच में दोनों लेक्चरर्स को दोषी पाया गया। राजस्थान सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के डायरेक्टर सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, भढाडर स्थित गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल में पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर सुमन और जियोग्राफी की लेक्चरर बबीता को सस्पेंड कर दिया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit