फोटो : फाइल फोटो
भोपाल , 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भोपाल स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को परिसर से बाहर निकालने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियातन यूनिवर्सिटी खाली कराई और पुलिस व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे।
शातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कबताया कि हम ईमेल का वेरिफिकेशन कर रहे हैं। ऐहतियात के तौर पर बम डिटेक्शन और डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDDS) टीम को बुला लिया गया है, जो पूरे क्षेत्र में तलाशी कर रही है और वहां से सभी छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है।अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
डीन की मेल पर धमकी:-
जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के डीन को आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें लिखा था कि कॉलेज परिसर में साइनाइड वाले बम लगाए गए हैं, जो तय समय पर विस्फोट करेंगे। मेल में धार्मिक नारे का भी उल्लेख किया गया था। संदेश में स्पष्ट रूप से सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और विद्यार्थियों को बाहर निकालने को कहा गया था।
ईमेल मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर को तत्काल खाली कराया गया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवनों से छात्रों व स्टाफ को बाहर निकाला गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर जांच शुरू की। संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment