वीडियो न्यूज़ : पाटन में शव मिलने से फैली सनसनी : परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, स्टेट हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन, हाईवे सड़क के दोनों और लगी वाहनों की लंबी कतार

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के पाटन क्षेत्र में गांवली स्थित ढाणी प्रेम सागर वाली में बुधवार देर रात खेत में एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई । मृतक की भारत पुत्र नरेश कुमार निवासी ढाणी प्रेम सागर, गांवली बिहारीपुर के रूप में शिनाख्त हुई है  ।

गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्टेट हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया ।

सूचना मिलने पर पाटन तहसीलदार सुभाष चन्द्र, डिवाईएसपी सुशील मान और डाबला थानाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर नियमानुसार सरकारी मुआवजा व आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।

मृतक के पिता नरेश ने बताया कि बुधवार रात उनके घर के पास शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर चार-पांच युवक आए, जिनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल भारत को नीम का थाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार रात से मृतक का शव जिला अस्पताल की माॅर्च्यूरी में रखा गया था। अब समझाइश के बाद जिला अस्पताल नीमकाथाना में मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

धरने के कारण स्टेट हाईवे के दोनों और लंबा जाम लगा । धरना हटने के बाद अब यातायात फिर बहाल होने लगा है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit