फोटो : फाइल फोटो
कोटा, 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट : एडिटर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है । धमकी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करणी सेना से जुड़े बताए जा रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
कोटा पुलिस ने उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राजा आमेरा को हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने एक वीडियो में कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राज आमेरा कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
युवक ने दी सफाई:-
हिरासत में लिए जाने के बाद राजा आमेरा ने हाथ जोड़कर कहा कि उसे वायरल वीडियो की कोई जानकारी नहीं है और विपक्षी दल फर्जी आईडी बनाकर उसके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उसने खुद को सनातन से जुड़ा बताते हुए कहा कि वह देश को हिंदू राष्ट्र बनते देखना चाहता है।
कांग्रेस का भाजपा पर आरोप :-
कोटा कांग्रेस शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी दी है। यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं की फूट डालो और राज करो की राजनीति और ओछी मानसिकता को दर्शाती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment