वीडियो न्यूज़ : चांदना बोले - "ऑनलाइन सट्टा और नशा गंभीर बीमारी" : चांदना ने भाजपा पर ऑनलाइन सट्टा कंपनियों से चंदा लेने का लगाया आरोप, कहा - युवाओं का खून चूस रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 19 फरवरी 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उद्योग, युवा और खेल की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक चांदना ने ऑनलाइन सट्टे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। चांदना ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन सट्टे वाली कंपनियों से सत्ताधारी पार्टी ने करोड़ों का चंदा लिया, वो कंपनियां युवाओं का खून चूस रही है ।

चांदना ने सदन में बोलते हुए कहा- राजस्थान के युवाओं के सामने आज बेरोजगारी, नशे और ऑनलाइन सट्टे वाली बीमारी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि गाँवो में 10 रुपए सैकड़ा में लोन देकर युवाओं की हत्या भी कर रही ।

भाजपा पर चंदा लेने का आरोप :-
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीन-चार महीने पहले ऑनलाइन सट्टा बंद करने का बिल लाई,ऑनलाइन सट्टा चालू किसने किया? इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए ऑनलाइन सट्टा गेमिंग कंपनियों ने भाजपा को करोड़ों रुपए का चंदा दिया, जो युवाओं का खून चूस रही है। भारत सरकार ने ऑनलाइन सट्टे पर बैन लगाया, लेकिन यह आज भी चल रहा है।

चांदना ने कहा कि छोटे-छोटे गांव में नशा पहुंच गया है। रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं। इससे एक नई प्रवृत्ति और पनप गई है। ऑनलाइन सट्टे में युवा पैसा हार जाते हैं, उसके बाद में साथ नशा करने लग जाते हैं, उसके बाद एक नया तंत्र चालू हो जाता है। युवा सट्टे में हारे पैसे चुकाने के लिए 10-20 रुपए सैकड़ा पर पैसा उधार लेने लग जाते हैं।

नशे और ऑनलाइन सट्टे की प्रवृत्ति वाले बच्चों पर पैसा चुकाने का दबाव रहता है। इससे मर्डर तक हो रहे हैं। इस तरह की शिकायतों का अभियान चलाएं, कौन ज्यादा ब्याज लेकर शोषण कर रहा है। युवा सुसाइड कर रहा है, मर्डर भी हो रहे हैं। पुलिस केवल बजरी के ट्रक गिनने में व्यस्त है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit